
शिमला | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. हरियाणा सीएम फिलहाल हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. वो शुक्रवार शाम हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे. शनिवार को उनके प्रदेश वापस लौटने का प्रोग्राम था. लेकिन उन्होंने सांस संबंधी दिक्कत होने की शिकायत की. जिसके बाद उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. ताजा जानकारी के मुताबिक सीएम खट्टर की हालत स्थिर बनी हुई है. डॉक्टर की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है.