Home Latest मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयर फोर्स के जवानों को किया सलाम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयर फोर्स के जवानों को किया सलाम

रायपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर खूंटाघाट के तेज बहाव में फंसे युवक का आज रेस्क्यू किया गया. इंडियन एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर ने युवक को तेज बहाव से बाहर निकाला. एयर फोर्स के इस कार्य को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सलाम किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, सलाम है आपको. खूंटाघाट में तेज बहाव के बीच फंसे युवक को आज रेस्क्यू किया गया है.आपकी हिम्मत और संकल्प शक्ति एक बार फिर साबित हुई है. हम सब छत्तीसगढ़वासी भारतीय वायुसेना सहित बचाव में जुटी समस्त टीम को बधाई देते हैं. नभःस्पृशं दीप्तम्.|

 

Exit mobile version