Home Local मिनी माता के नाम पर ही रखा जाए नवीन विधानसभा भवन का...

मिनी माता के नाम पर ही रखा जाए नवीन विधानसभा भवन का नाम  

धमतरी| बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष रात्रे ने नवीन विधानसभा भवन का नाम मिनी माता यथावत रखने की मांग की है| उन्होंने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा का नाम ममतामयी मिनी माता के नाम पर रखा गया है|


उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश सरकार व्दारा नवीन विधानसभा का निर्माण किया जा रहा है| छत्तीसगढ़ियों के लिए यह गर्व की बात है! लेकिन दुख की बात है कि नवीन विधानसभा के भूमि पूजन बोर्ड में कहीं भी मिनी माता विधानसभा भवन अंकित नहीं किया गया है | बसपा अध्यक्ष आशीष रात्रे ने नवीन विधानसभा भवन का नाम मिनी माता के नाम पर तत्काल घोषणा करने की मांग की है |उन्होंने आगे कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार ऐसा नहीं करेगी तो बसपा आन्दोलन करेंगी|

Exit mobile version