
धमतरी | शहर के स्टेशन पारा निवासी प्रार्थी नरेन्द्र राजपूत पिता शेरसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 माह पूर्व उसके साथी वरुण गुप्ता व शंकर ध्रुव के मध्य मारपीट होने से शंकर ध्रुव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुआ था। उसी बात को लेकर शंकर ध्रुव ने देर रात्रि उसे अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चाकू से उसके कूल्हे में मारकर घायल किया तथा तड़के प्रार्थी की बहन के अंगूठे में चाकू से हमला कर चोट पहुंचाया जिसकी पृथक-पृथक रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक