Home Latest माध्यमिक शाला जालमपुर में उल्लास महापरीक्षा संपन्न

माध्यमिक शाला जालमपुर में उल्लास महापरीक्षा संपन्न

धमतरी | शासकीय माध्यमिक शाला जालमपुर मेंआज प्रातः 8:30 बजे से भारत सरकार के साक्षरता अभियान के अंतर्गत राज्य शासन और प्रशासन, शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार महंत घासीदास वार्ड, जालमपुर वार्ड,और साल्हेवार पारा वार्ड के ऐसे नागरिको ने परीक्षा दिलायी जिनके साक्षरता दर कम थी, जिनकी आयु 15 से आगे 60 – 70 आयु तक है, परीक्षा में प्रवेशित होकर संख्यात्मक प्रश्न, तर्कशक्ति के प्रश्न, अंकगणित, हिंदी के सरल वाक्य सुधारना, के प्रश्न हल किये। उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा में, पुनर्नियुक्त प्रधान पाठक दीपक शर्मा सहितपरीक्षा प्रभारी श्रीमती के कामडे,, श्रीमती पुनीता ध्रुव, लोक सिंह ध्रुव, नवभारत साक्षरता के वार्ड वॉलिंटियर कु प्रीति ,एस तुर्रे,, रूपल चंदेल ,श्रीमतीचंद्रवंशी, उपस्थित रहकर परीक्षा संपादित किये, शाला प्रबंध समिति माध्यमिक शाला जलपुर के अध्यक्ष वार्ड पार्षद, श्री हेमंत बंजारे और उपाध्यक्ष संजय देवांगन ने नवभारत साक्षरता उल्लास महा परीक्षा में शामिल होने वाले वरिष्ठ परीक्षार्थियों को प्रोत्साहन देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दिए हैं। दीपक शर्मा, प्रधान पाठक,शास माध्यमिक शाला जालमपुर & प्रदेश प्रवक्ता छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ

Exit mobile version