Home Latest माँ कालिका चौक में झंडा फहराया गया

माँ कालिका चौक में झंडा फहराया गया

धमतरी | शहर के प्रमुख चौक में से एक माँ कालिका चौक सिहावा रोड धमतरी में आजादी के पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कालिका मंदिर के कोषाध्यक्ष दिलीप पटेल के द्वारा झंडा फहराया गया दिलीप पटेल ने कहा की आज़ादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस को हम सब मोहल्ले वाले मिलजुल कर मानते चले आ रहे हैं हमारे देश के शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमारे भारत देश को आज़ाद कराया हैं उनके बलिदान को हम नहीं भूल सकते उनको सादर नमन हैं |

झंडा फहराने के बाद सभी ने ध्वज को सलामी दी राष्टगान गाया गया फिर सेव बूंदी प्रसादी वितरण किया गया सभी ने एक दूसरे को बधाई दी उक्त कार्यक्रम में मनोहर पटेल, विष्णु ध्रुव, छोटू ढीमर, जयप्रकाश शर्मा, विकास नाग, संतोष ढीमर, बबलू खान, सुनील लहरे, द्वारका निषाद, राजेश साहू, शीतूराम पटेल, मन्नू, राजेश यादव, सूर्या नाग, एवं बड़ी संख्या में चौक के मोहल्ले के लोग उपस्थित रहे

Exit mobile version