Home State महापौर सम्मेलन में शामिल हुए विजय देवांगन, सभी महापौर ने निगम के...

महापौर सम्मेलन में शामिल हुए विजय देवांगन, सभी महापौर ने निगम के विकास हेतु बनाई कमेटी  

धमतरी | रायपुर न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ के सभी महापौर का सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें धमतरी महापौर विजय देवांगन भी शामिल हुए |सम्मेलन में महापौर की कमेटी बनाई जिसका अध्यक्ष एजाज ढेबर को बनाया गया है | उसके उपरांत विभिन्न जनहित के विषयों पर चर्चा हुई | आने वाले समय में नगरीय निकाय मंत्री व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगमों के विकास के संबंध में प्रमुखता से बात रख शहरों का कायाकल्प करने पर सभी लोगों ने सहमति जाहिर की | सभी ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास की रूपरेखा तैयार कर छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगमों का चौमुखी विकास करवाने का संकल्प लिया । कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगम के महापौर उपस्थित थे। 

Exit mobile version