Home Latest महापौर रामू रोहरा ने पोषण पखवाड़ा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना...

महापौर रामू रोहरा ने पोषण पखवाड़ा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

धमतरी | महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला धमतरी द्वारा आयोजित पोषण पखवाड़ा 2025 के तहत आज जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा उपस्थित रहे। रथ के माध्यम से जिलेभर में संतुलित आहार और सही पोषण के महत्व को लेकर जनजागरूकता फैलाई जाएगी। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि “संतुलित आहार और सही पोषण हमारे जीवन की नींव है। स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है जब हर व्यक्ति विशेषकर बच्चे, महिलाएं और गर्भवती माताएं पोषणयुक्त भोजन प्राप्त करें। इस जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों तक यह संदेश पहुंचेगा कि सही आहार से ही स्वस्थ जीवन संभव है। उन्होंने आगे कहा कि “शहरवासियों से अपील है कि पोषण संबंधित जानकारी को अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि हम एक स्वस्थ और सशक्त धमतरी का निर्माण कर सकें।

Exit mobile version