Home Latest महापौर रामू रोहरा ने ईतवारी बाजार का किया निरीक्षण, समस्याओं के शीघ्र...

महापौर रामू रोहरा ने ईतवारी बाजार का किया निरीक्षण, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

धमतरी । नगर महापौर श्री रामू रोहरा ने ईतवारी बाजार का दौरा कर वहां की सफाई व्यवस्था, यातायात समस्या, जल निकासी और अतिक्रमण जैसे मुद्दों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नगर निगम के संबंधित अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग और अतिक्रमण उन्मूलन टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। महापौर ने बाजार में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने गंदगी, कचरा उठाने में देरी, नालियों की नियमित सफाई न होने, और सड़क किनारे अतिक्रमण की शिकायतें कीं। कुछ नागरिकों ने पार्किंग की कमी और यातायात जाम जैसी समस्याएं भी उठाईं। श्री रोहरा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है और सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा ।

Exit mobile version