Home Latest वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: पीएम, गृहमंत्री और मुख्य...

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: पीएम, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला; कलेक्ट्रेट घेराव कर ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

धमतरी l लोकतंत्र की रक्षा और कथित वोट चोरी के बड़े खुलासे के विरोध में आज धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में एक बड़ा और उग्र प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धमतरी जनपद चौक के पास एकत्रित होकर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इसके पश्चात आक्रोशित कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट का जोरदार घेराव किया और मुख्य चुनाव आयुक्त की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन जनपद चौक से शुरू हुआ, जहाँ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक और झूमाझटकी भी हुई, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ता पुतला फूंकने में सफल रहे। इसके बाद एक विशाल रैली के रूप में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां बैरिकेड्स के सामने बैठकर भारी आक्रोश व्यक्त किया गया और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा, “भाजपा सरकार ने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को अपनी कठपुतली बना दिया है। ‘वोट चोरी’ के खुलासों से साबित हो गया है कि जनता के जनादेश को सरेआम लूटा जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश के करोड़ों मतदाताओं के भरोसे का कत्ल किया है, उन्हें तत्काल पद से हटाकर गिरफ्तार किया जाना चाहिए।” विधायक ओंकार साहू ने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा, “भाजपा अब सीधे तौर पर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर डाका डाल रही है। जब देश की सर्वोच्च चुनाव संस्था ही संदेह के घेरे में हो, तो निष्पक्षता की उम्मीद कैसे की जा सकती है? जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी नहीं होती, कांग्रेस का आंदोलन थमेगा नहीं। वरिष्ठ नेताओं ने कहा बाबा साहेब के संविधान ने हमें जो वोट की ताकत दी थी, उसे यह सरकार ‘वोट चोरी’ के जरिए छीनना चाहती है। कलेक्ट्रेट का यह घेराव सिर्फ एक चेतावनी है। यदि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो आगामी दिनों में इससे भी बड़ा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, जिला संगठन महामंत्री अरविंद दोषी, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, कविता बाबर, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, महिमा शुक्ला, होमेन्द्र साहू, अनवर रजा, विनीत बाफना, अखिलेश दुबे, राजू सोम, जिला उपाध्यक्ष सलीम रोकडिया, जानसिंह यादव, नरेश जसूजा, भानेन्द्र ठाकुर, राजेन्द्र सोनी, जिला महामंत्री आलोक जाधव, विक्रांत पवार, विक्रांत शर्मा, कृष्णा मरकाम, राजू साहू, आकाश गोलछा, योगेश लाल, सचिन भंसाली, कैलाश प्रजापति, रमेशर साहू, हेमंत नवरंगे, मनोज साहू, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, अविनाश गौर नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत भखारा, पार्षद सुमन मेश्राम, रामेश्वरी कोसरे, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू, योगेश बाबर, अमरदीप साहू, करण चंद्राकर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंबिका सिन्हा, शास्त्री सोनवानी, सेवादल जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज साक्षी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरनारायण साहू, मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अविनाश मारोठे, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरीफ रोकडिया, जिला सचिव पेखन लाल साहू, कामराय साहू मोहित देवांगन, राजेंद्र साहू, राजेश पांडे, तनवीर कुरैशी, रामनाथ यादव, सलीम तिगाला, शैलेंद्र दीवान, कन्हैया सोनी, उदित नारायण साहू, यश राजपूत, सूरज पासवान, आवैश हाशमी, कमलेश सोनकर, अजय डहरिया, देवेंद्र देवांगन, अंबर चंद्राकर, आशुतोष खरे, अजय सिन्हा, जैनुद्दीन रिज़वी, अमित बाघमरिया, श्रवण साहू, दीपक साहू, मोहन ध्रुव, सोमेश मेश्राम, लुकेश्वरी साहू, नीलकंठ साहू, नवीन गजेंद्र, निर्मला साहू, शंकर माखीजा, राजू कुरैशी, गोपाल कामड़े, हेमंत सेन, कुणाल यादव, वातंजलि गोस्वामी, चंदन रजक, ज्ञानचंद सिन्हा, गंगाराम देशलहरा, संतोष साहू, दिलीप बजाज, गनेश्वरी कामड़े, डिकेश देवांगन, अयान हाशमी, प्रशांत खरे, जितेंद्र चंदेल, धनंजय साहू, सूर्या महावर, रघुवीर रामटेके, योगेश मार्कण्डे, एमन साहू, शुभम साहू, नीलमणि साहू, धर्मेंद्र पटेल, हिना ध्रुव, जितेंद्र साहू, हितेश्वरी सिन्हा, तोषण माला, खिलेश्वरी साहू, ज्योति वाल्मीकि, अनीता ठाकुर, केशव साहू, तेजराम सिन्हा, परमानंद आडील, शत्रुघन साहू, हेमलाल बंजारे, सूर्या नेताम, रंजीत साहू, मुकेश यादव, जय श्रीवास्तव, लेखराम साहू, रूपेश चंद्राकर, होरीलाल साहू, पप्पू साहू, कुलदीप कश्यप, रुद्रनाथ साहू, खेमराज चंद्राकर, राघवेंद्र सोनी, उत्तम साहू, पुणेंद्र साहू, धर्मपाल साहू, तिहारू राम साहू, रामनारायण यादव, प्रभारी महामंत्री भखारा लेखराम यादव, मंडल अध्यक्ष रामचंद साहू, गैंदलाल साहू, लोकेन्द्र साहू, किशन गजेंद्र, लोकेन्द्र सिन्हा, श्रवण नेताम, जयदीप श्रीवास्तव, नमन बंजारे, रजत सोनकर, वेदराम साहू, अख्तर खान, अय्यूब खान, राजेन्द्र ठाकुर, मोती सेन, दुर्गेश कश्यप, असकरण पटेल रत्नेश जयसवाल, महेन्द्र पाण्डें, कमल नारायण सिन्हा, यालेश सिन्हा, धनीराम साहू, राजेंद्र ध्रुव, दुलेश मरकाम, दुखलाल यादव, गोपाल लहरे, सुरैया बघेल, सुनारिन, बिमला, कान्तु, चम्पा, परनिया, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Exit mobile version