Home Local महापौर ने किया ध्वजारोहण

महापौर ने किया ध्वजारोहण

धमतरी | राष्ट्रीय पर्व की 74 वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर नगर पालिक निगम धमतरी  द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस तारतम्य में सर्वप्रथम महात्मा गांधी  के तैल चित्र में माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित किया गया, तत्पश्चात महापौर  विजय देवांगन द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को राष्ट्रगान द्वारा सलामी दी गई।
इस दौरान सभापति अनुराग मसीह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना,आयुक्त आशीष टिकरिहा, जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मोहन लालवानी वरिष्ठ जन,पार्षद गण एल्डरमेन ,अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे |

Exit mobile version