धमतरी | बिहान के तहत गठित स्वसहायता समूह की महिलाएं अखबारी कागजों से पेपर बैग्स तैयार एवं विक्रय कर आत्मनिर्भर हो रही हैं। समूहों के द्वारा तैयार किए बैग्स को धमतरी शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। एक ही दिन में 10 हजार से अधिक पेपर बैग्स का आर्डर प्राप्त हुआ है, जिससे महिलाएं काफी उत्साहित हैं। इस पहल से जहां महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, वहीं प्लास्टिक के प्रतिबंधित कैरीबैग्स के विकल्प के तौर पर इसे अच्छा
