Home Latest मड़ईभाठा में शासकीय भूमि से 5 अवैध अतिक्रमण हटाए गए

मड़ईभाठा में शासकीय भूमि से 5 अवैध अतिक्रमण हटाए गए

मड़ईभाठा में शासकीय भूमि से 5 अवैध अतिक्रमण हटाए गए
मड़ईभाठा में शासकीय भूमि से 5 अवैध अतिक्रमण हटाए गए

कलेक्टर के निर्देश पर मड़ईभाठा में शासकीय भूमि से 5 अवैध अतिक्रमण हटाए गए

धमतरी l कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बीते दिन तहसील भखारा अंतर्गत ग्राम मड़ईभाठा में शासकीय भूमि पर दीवार एवं तार घेरा कर किए गए पांच अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया।

कार्रवाई से पूर्व पंचायत द्वारा नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद राजस्व, पुलिस एवं पंचायत विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई संपन्न की। पूरी कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि “शासकीय भूमि सार्वजनिक संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही नागरिकों से भी अपील है कि वे शासकीय भूमि पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा न करें तथा सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण में सहयोग दें।”
Also Read

धमतरी के कर्राघाटी में तेंदुए का आतंक: दो ग्रामीणों पर हमले के बाद मादा तेंदुआ मृत मिली, वन विभाग ने शुरू की जांच

Exit mobile version