Home Latest मजदूर दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने बासी खाकर मजदूरों को दी शुभकामनाएं

मजदूर दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने बासी खाकर मजदूरों को दी शुभकामनाएं

रायपुर । राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने रायगढ़ में बासी खाकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।

प्लेट्फॉर्म एक्स पर पूर्व सीएम ने राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से बोरे-बासी खाते हुए फोटो-वीडियो को हैशटैग के साथ शेयर करने की भी अपील की है। बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने अपने कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ में मजदूर दिवस को ‘बोरे बासी दिवस’ घोषित किया था।

Exit mobile version