Home Latest मच्छरों पर प्रहार,निगम द्वारा फॉगिंग,लार्वा हिट और डेल्टा मैथिलीन का छिड़काव जारी

मच्छरों पर प्रहार,निगम द्वारा फॉगिंग,लार्वा हिट और डेल्टा मैथिलीन का छिड़काव जारी

धमतरी | मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए नगर निगम ने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है। आयुक्त प्रिया गोयल के निर्देश पर पूरे शहर में तय रूट चार्ट के अनुसार फॉगिंग, लार्वा नष्ट करने और नालियों की सफाई का काम तेज कर दिया गया है। निगम की टीम अलग-अलग वार्डों में जाकर लार्वा हिट और डेल्टा मैथिलीन का छिड़काव कर रही है, जिससे मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके।

नगर निगम के कर्मचारी रोजाना ट्री रूट अनुसार फॉगिंग कर रहे हैं, ताकि मच्छरों की संख्या को कम किया जा सके। इसके साथ ही, नालियों की गहराई से सफाई की जा रही है, ताकि पानी का ठहराव न हो और मच्छरों को पनपने का मौका न मिले। अधिकारी खुद अभियान की निगरानी कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी इलाके में सफाई व्यवस्था में कोई कमी न रह जाए। नगर निगम की अपील आयुक्त प्रिया गोयल ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास सफाई का ध्यान रखें। कूलरों और पानी की टंकियों को समय-समय पर साफ करें, खुले में पानी जमा न होने दें और अनावश्यक टायर, बोतलें व अन्य सामान हटाएं, जिसमें पानी रुक सकता है।नगर निगम का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि धमतरी को मच्छरों और उनसे होने वाली बीमारियों से मुक्त किया जा सके।

Exit mobile version