Home Latest भैसमुंडी के देव तालाब के पास जुआ खेलते 04 जुआरी गिरफ्तार

भैसमुंडी के देव तालाब के पास जुआ खेलते 04 जुआरी गिरफ्तार

भैसमुंडी के देव तालाब के पास जुआ खेलते 04 जुआरी गिरफ्तार,3,400/- रूपये नगदी एवं 52 पत्ती ताश जब्त

जुआ-सट्टा के विरुद्ध धमतरी पुलिस की कार्रवाई, मगरलोड पुलिस ने घेराबंदी कर 04 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में अवैध जुआ गतिविधियों पर शिकंजा, काटपत्ती जुआ खेलते 04 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी | एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भैसमुंडी स्थित देव तालाब के पास कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।जिसकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मगरलोड पुलिस टीम ने दिनांक 27.11.2026 की रात्रि लगभग 22:40 बजे मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।

पुलिस की रेड कार्यवाही के दौरान 52 पत्ती ताश से काटपत्ती जुआ खेलते हुए 04 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके से जुआरियों के कब्जे में कुल 3,400/-रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई। जुआरियों के विरुद्ध थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 246/26, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम एवं पते
(01) मोनिस साहू, पिता नेम सिंग, उम्र 29 वर्ष।
(02) कमलेश सोनी, पिता मन्नूलाल सोनी, उम्र 28 वर्ष।
(03) घनश्याम ध्रुव, पिता टीकाराम ध्रुव, उम्र 26 वर्ष।
(04) रूपचंद तारक, पिता श्यामलाल तारक, उम्र 25 वर्ष।

सभी जुआरी निवासी ग्राम भैसमुंडी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.) हैं।

जप्त मशरूका – – नगदी रकम – 3,400/-रूपये , – 52 पत्ती ताश

धमतरी पुलिस की अपील: जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। आम नागरिकों से अपील है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी

Exit mobile version