नई दिल्ली| कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएस की भारत में शाखा खोलकर खोलने और युवाओं को बरगला कर उसमें शामिल करने की साजिश के आरोप में दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने आईएसआईएस के कथित 15 सहयोगियों को सजा सुना दी है. इन लोगों को क्रमशः 10 साल, 7 साल ,5 साल की कारावास के अलावा जुर्माने की सजा भी दी गई है. एनआईए के मुताबिक अपने आप में यह पहला मामला था जो आईएसआईएस की उस आतंकवादी थ्योरी पर काम कर रहा था जैसा साल 2014 में आईएसआईएस के आका चाहते थे. 