Home प्रदर्शन भारत बंद का विफल होना कांग्रेस की करारी हार है : राजीव  

भारत बंद का विफल होना कांग्रेस की करारी हार है : राजीव  

धमतरी| भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजीव सिन्हा ने कहा कि देश भर में किसान संगठनों के साथ-साथ केंद्र सरकार के विरोधी दलों ने भी कृषि कानून को वापस लेने भारत बंद का आव्हान किया था। धमतरी में किसान संगठन के लोग तो बंद से दूर रहे लेकिन फर्जी किसान बनकर कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों ने शहर में घूम-घूम कर जबरदस्ती दुकानों को बंद कराते रहे | बंद के दौरान  नगर के एक व्यापारी के साथ गाली-गलौच और मारपीट की घटना भी सामने आई ,जो धमतरी जैसे शांतिप्रिय नगर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है| मंगलवार का दिन जिस दिन पूरा बाजार वैसे भी बंद रहता है उसमें भी इन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी जिसमें वे पूरी तरह से असफल रहे और बंद का विफल होना इनकी करारी हार है।
देश का असली किसान अपने खेत में किसानी कर रहा था और नकली किसान बनकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती दुकानें बंद करवाई जिसमें वे पूर्ण रूप से विफल हुए| कांग्रेस सहित विपक्षी दल समर्थन मूल्य और मंडी के नाम से झूठ फैलाकर किसानों को भ्रमित करके देश में नफरत फैलाने का कुप्रयास कर रहे हैं जबकि केंद्र की मोदी सरकार ने समर्थन मूल्य और मंडी पर अपनी बात स्पष्ट कही कि मंडी और MSP समाप्त नहीं होगा| केंद्र सरकार किसानों के प्रति ईमानदारी से सभी बातचीत और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए तैयार है| ऐसी स्थिति में कांग्रेस नफरत और झूठ की राजनीति बंद करके भोले किसानों को को गुमराह करने का प्रयास ना करें।

error: Content is protected !!
Exit mobile version