Home Latest भारतीय जनता पार्टी को उसके दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देगी...

भारतीय जनता पार्टी को उसके दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देगी किसान कांग्रेस-गौरीशंकर पांडे

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने और भारतीय जनता पार्टी को उसके दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देगी किसान कांग्रेस – गौरीशंकर पांडे
धमतरी | छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रभारी महासचिव गौरीशंकर पांडे ने अपने धमतरी जिला प्रवास पर एक मुलाकात में बताया कि,छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं यहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने साढ़े चार साल के शासन काल में प्रदेश के किसानों, एवं आम जनता के हितों के लिए जितना काम किया हैं, उतना तो भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व वाली रमन सरकार 15साल में भी नहीं कर पाई, भूपेश राज में किसानों का कर्ज माफ हुआ, धान का 25 सौ रुपया प्रति एकड़ समर्थन मूल्य पर खरीदी हो रहा है |

पांच हास पावर तक खेती किसानी के लिए बिजली शुल्क माफ हो रहा है, किसानों के बरसों से बकाया सिंचाई कर माफ़ किए गए, लाखों किसानों के खेत में पंप कनेशन प्रदान करने के लिए एक लाख रुपए तक बिजली कनेक्शन में छुट प्रदान किया जा रहा हैं,और अब आने वाले समय में समर्थन मूल्य पर 15 क्विंटल के स्थान पर 20क्वीटल प्रति एकड़ धान खरीदने का निर्णय लिया गया है,और अक्टूबर से धान खरीदी पर किसानों को 2800रुपया प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य, राजीव गांधी किसान योजना की राशि के साथ मिलाकर प्राप्त होगा, जिसके कारण किसानों की जिन्दगी में खुशहाली आई हैं, उनकी आर्थिक स्थिति सुधरी हैं, किसानों को मिलने वाला धन राशि बाजार में आया हैं, जिसके कारण प्रदेश के व्यापार, उघोग,बाजार गुलजार हुए हैं, लोगों को रोजगार मिला हैं, प्रदेश के नौजवानों की बेरोजगारी दुर हुई हैं, सही मायने में छत्तीसगढ़ीया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस प्रदेश के किसानों के लिए भगवान के भेजे दुत साबित हुए हैं जिन्होंने उनके जीवन की हर परिशानियो को दुर करके सिर्फ खुशी, उत्साह,और उलास प्रदान किया हैं। दुसरी तरफ पूर्व में 15 साल तक प्रदेश में राज करने वाली भाजपा एवं उसके मुख्यमंत्री रमन सिंह ने किसानों का सिर्फ शौषण किया हैं, धान का 2100रुपया प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और तीन सौ रुपए बोनस राशि देने का वादा करके और अपने वादा से मुकर के भाजपा ने किसानों को ठंगा हैं, भारतीय जनता पार्टी की शासन काल में किसानों की हालत भुखो मरने की आ गई थी जिससे परिशान होकर कई किसानों ने उस समय के मुख्यमंत्री रमन सिंह से आर्थिक मदद की फरियाद लेकर मदद की आश में सी एम हाउस पहुंचे,और फ़रियाद नहीं सुनने पर निराशा में कई किसानों ने मुख्यमंत्री निवास के सामने ही आत्महत्या करने पर मजबूर हुएं।
कर्ज में डुबे होने के कारण सैकड़ों किसानों की जमीन नीलाम हो गई, ऐसी भाजपा सरकार आने वाले विधानसभा चुनाव में किसानों का वोट हासिल करने के लिए किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही हैं,और घडीयाली आंसु बहा रहीं हैं, जिसका पर्दा फाश करने के लिए और धान का समर्थन में 20क्वीटल शासन के खरीदी के निर्णय का विरोध भाजपा ने किया, तथा उसके मुख्य प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने अपने ब्यान में किसानों का अपमान किया, उसके खिलाफ किसान कांग्रेस ने पुरे प्रदेश में दिनांक 11अप्रेल को धरना प्रदर्शन करते हुए अजय चंद्राकर का पुतला दहन किया और आने वाले वक्त में किसान कांग्रेस पुरे प्रदेश के हर घर तक छत्तीसगढ़ सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने और भारतीय जनता पार्टी के दुष्प्रचार से किसानों एवं आम जनता को आगाह करने का काम किसान कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहु के नेतृत्व में करेगी,और आवश्यकता पड़ने पर किसान हित में केन्द्र शासन के खिलाफ धरना, प्रदर्शन आन्दोलन करने से भी पीछे, नहीं हटेंगी। श्री पांडेय ने आगे बताया कि किसान कांग्रेस का पुरे प्रदेश में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी, एवं ब्लाक कार्यकारणी का गठन हो चुका है, और जोन कमेटी ग्राम कमेटी गठन करने का काम पुरे प्रदेश में जोर शोर से चल रहा हैं।

Exit mobile version