Home Uncategorized भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने किया कृषि उपज मंडी का दौरा

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने किया कृषि उपज मंडी का दौरा

आमदी एवं छाती उप मंडियों में तत्काल शुरू हो काम – ठा शशि पवार

धमतरी  जिलाध्यक्ष ठा शशि पवार के साथ भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल आज कृषि उपज मंडी धमतरी जाकर वहाँ के कामकाज का जायजा लिया किसानों और हमालों की समस्याओं से अवगत हुये तथा मंडी प्रशासन एवं जिला प्रशासन से इस संबंध में बातचीत की। श्री पवार ने बताया कि कोरोना के चलते

धमतरी मंडी में धान की आवक को नियंत्रित रखा गया है। रोजाना लगभग 5000 क्विन्टल धान ही मंडी में काटा जा रहा है। इसके चलते पिछले वर्ष की तुलना में अभी तक मंडी में 50% धान की ही आवक हुई है। आने वाले दिनों में धान की आवक में तेजी आने की संभावना है। किसानों को होने वाली परेशानी को देखते हुये तथा सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुये उप मंडियों को तत्काल खोला जाना आवश्यक है। कई किसान सौदा पत्रक के माध्यम से सीधे राइस मिलों को धान बेच रहे हैं तथा आवक कम होने से हमालों की आय में होने वाली कमी पर भी उन्होंने चिंता जताई। जिला प्रशासन तथा मंडी प्रशासन से बात करने पर उन्होंने ये आश्वासन दिया कि सोमवार से आमदी एवं छाती उप मंडियों को समुचित व्यवस्थाओं के साथ शुरू किया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष के साथ जिला संवाद प्रमुख कविन्द्र जैन मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन एवं हेमंत चंद्राकर शामिल थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version