Home Latest भगवान शिव और पार्वती के पुनर मिलाप का प्रतीक है तीज पर्व–महापौर

भगवान शिव और पार्वती के पुनर मिलाप का प्रतीक है तीज पर्व–महापौर

सोरिद वार्ड में दो दिवसीय राम धुनी गान प्रतियोगिता संपन्न

धमतरी | सोरिद वार्ड में चल रहे दो दिवसीय राम धुनी गान प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर विजय देवांगन, अध्यक्षता पार्षद सोमेश मेश्राम, अतिविशिष्ट अतिथि कुशल देवांगन,मोहन यादव,दौलत राम ठाकुर की उपस्तिथि में हुआ।
इस अवसर महापौर विजय देवांगन ने माताओ एवं बहनों को तीजा पर्व की बधाई देते हुए कहा की भगवान शिव को पाने के लिए मां पार्वती ने कठोर तपस्या की थी भगवान शिव और पार्वती के पुनर मिलाप का प्रतीक है तीज पर्व तभी से हर वर्ष यह हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति को लंबी आयु और सौभाग्य के लिए रखती है।ये अवसर पर प्रभु के आराधना और भक्ति में लीन होने का माध्यम धार्मिक आयोजनों से होता है |

और तीज का यह त्योहार बहनों के सौभाग्य का त्योहार है। सभी बहनें भगवान शिव से अपने पति व परिवार के दीर्धायु व सुखद सफल जीवन की कामना के लिए व्रत पूजा करते हैं। माँ बहनों का आशीर्वाद सदैव फलीभूत होता है, मैं खुशनसीब हूं,कि आप सभी का आशीर्वाद मुझे मिलता रहा है। इसी आशीर्वाद के कारण ही मैं इस मुकाम में पहुंचा हु। इस अवसर पर फुलबती बाई,आशा बाई,आनंद ठाकुर,मोहित पटौदी,पंचू राम नेताम,इतवारी ठाकुर,दौलत ठाकुर,रामनाथ यादव,प्रीतम सिन्हा,नंदकुमार देवांगन,विष्णु राम,रमेश कुमार, महान सिंह,बबलू साहू सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Exit mobile version