Home Latest ब्लॉक कांग्रेस शहर द्वारा कांग्रेस भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राहुल गांधी...

ब्लॉक कांग्रेस शहर द्वारा कांग्रेस भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

धमतरी |  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के तत्वावधान में आज राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व और उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश में नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान खोलने और दबे-कुचले लोगों की आवाज बुलंद करने का काम कर रहे हैं। उनका जीवन और संघर्ष कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान कांग्रेस जनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गौतम वाधवानी, जिला महामंत्री अरविंद दोषी, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक सूर्यप्रभा चेटियार,नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, वरिष्ठ नेता हरमिंन्दर छाबड़ा, रामनाथ यादव, अंबर चंद्राकर, देवेंद्र देवांगन, गीतराम सिन्हा, वतंजलि गोस्वामी, मोहन ध्रुव, अजय सिन्हा, जैनुद्दीन रिजवी, तोमेश साहू, शैलेंद्र दीवान, सूरज पासवान, पुखराज साहू, वीणा देवांगन, घामेमेश्वरी साहू, राजू कुरैशी, नमन बंजारे, राहुल साहू, नवीन गजेंन्द्र, साहिल अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version