Home Latest ब्रह्मकुमारी बहनों ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को बांधी राखी

ब्रह्मकुमारी बहनों ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को बांधी राखी

 धमतरी | रक्षा बंधन जो आत्मा को सत्य ज्ञान की पवित्र स्मृति का तिलक लगाता है और आत्मा को रक्षा का सूत्र कलाई पर बाँधता है l रक्षा बंधन का त्योहार बहन और भाई को एक पवित्र बंधन में बाँधकर भाई को पुनः स्मृति दिलाता है l पुलिस विभाग के अधिकारी एवं पुलिस बल को राखी बांधने के पूर्व ब्रह्मा कुमारी सरिता दीदी ने उक्त उद्गार कहे l

दीदी ने आगे कहा आप सभी देश की रक्षा अर्थ समर्पित है लेकिन हमे भी तो रक्षा की जरूरत है l परमात्मा की शक्तिशाली स्मृति और कार्यक्षेत्र में हर पल उनकी उपस्थिति का आभास हमारी रक्षा करता है , मनोबल बढ़ाता है , हमे हल्का और सकारात्मक रखता है l आज परमात्मा के घर की ये राखी जो आपको बंधी जाएगी आपकी हर पल रक्षा करेगा l इस अवसर पर उपस्थित थे दीपक शर्मा RI पुलिस लाइन धमतरी, सहायक उप निरीक्षक रामअवतार राजपूत रक्षित केंद्र धमतरी, चेतन साहू पूर्व थाना प्रभारी बालोद, सरिता दीदी एवं पुलिस विभाग के समस्त पुलिस आरक्षक ,महिला आरक्षक, जिला बल, नगर सेना बल l सभी पुलिस विभाग को बहनो ने तिलक लगाकर राखी बंधी और मुख मीठा कराया l सभी को एक संकल्प पत्र दिया गया जिसमें आज के शुभ दिन कोई भी एक शुभ संकल्प अपने जीवन में धारण करने के लिए लिखना था और एक अपने अंदर की कमी या बुराई जिसे हम छोडना चाहते हैं लिखने को कहा l सभी ने बहुत उमंग के साथ इसे भरकर देने की बात कही l अंत में सरिता दीदी ने सितंबर में माउंट आबू में होने वाले सुरक्षा प्रभाग के शिविर में चलने का निमंत्रण दिया l

Exit mobile version