Home Latest बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की कार्यशाला का हुआ आयोजन

बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की कार्यशाला का हुआ आयोजन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कार्यशाला में नाबालिक बालक-बालिकाओं पर घटित घटना पर कार्यवाही संबंधी विस्तार से दी जानकारी विधि अनुरूप कार्यवाही करने के दिए निर्देश

धमतरी| पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़  डी.एम. अवस्थी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक धमतरी  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के दिशा निर्देश में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी के सभाकक्ष में गुम नाबालिक बालक-बालिकाओं से संबंधित मामले की विस्तृत जानकारी एवं विधि अनुरूप कार्यवाही किए जाने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे ने इकाई के थानें/चौकी में पदस्थ बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों (CWPO) को गुम नाबालिक बालक-बालिकाओं के मामले को गंभीरता से लेने निर्देशित किया। साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित सभी बाल कल्याण अधिकारियों को ट्रेक द मिसिंग चाईल्ड वेब पोर्टल में जानकारी अपलोड करने एवं पॉक्सो एक्ट के प्रकरणों में की जाने वाली तरतीबवार कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उपस्थित बाल पुलिस कल्याण अधिकारियों को विधि अनुरूप त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के प्रकरणों में गंभीरता एवं तत्परता से कार्यवाही करने की आवश्यकता है। गुम बच्चों की पतासाजी के दौरान मानव तस्करी को ध्यान में रखकर सूक्ष्मतम बिंदुओं पर जांच की जानी चाहिए। गुम नाबालिक बच्चों की पतासाजी हेतु चाइल्ड लाइन एवं पैरा लीगल वालंटियर की सहायता प्राप्त करें। टीवी चैनल, दूरदर्शन, आकाशवाणी, समाचार पत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों में उद्घोषणा जारी कर क्रिमिनल गजट में प्रकाशित कर विधिवत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उक्त कार्यशाला में जिले के सभी थानें/चौकी में पदस्थ बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उनि. शांता लकड़ा, उनि.जन्मेजय पान्डेय, उनि. भूनेश्वर नाग, उनि. गैंद लाल साहू, उनि.संतोष साहू , सउनि. गोविंद सिंह राजपूत, सउनि. तुला राम साहू, सउनि. दुलाल नाथ , सउनि. संतोषी नेताम, सउनि. हेमंत ध्रुव, सउनि. कमिलचंद शोरी ,सउनि. घनश्याम वर्मा, सउनि. देवनाथ सिन्हा, प्रआर. दिनेश चंदेल, प्रआर. धर्मेंद्र बाबर, प्रआर. राजकुमार सोनी सहित जिला अपराध शाखा से प्रआर. राजश्री तुर्रे, आर. सुशील गंगेले, आर.कामता मरकाम एवं आर.डिगेश शर्मा उपस्थित रहे।

Exit mobile version