नगरी | सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा में 03 जुलाई को को नव विवाहिता गनिता ध्रुव पति चुकेश्वर साहू ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली |पंचनामा कार्यवाही पश्चात मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु ने नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के कारणों की सुक्ष्मता पूर्वक जांच कर विधिवत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में मामले की जांच की जा रही थी। इस दौरान ज्ञात हुआ कि थाना सिहावा क्षेत्र के ग्राम सेमरा निवासी शिवकुमार साहू के पुत्र चुकेश्वर साहू ने मृतिका गनिता ध्रुव के साथ 11 जून 2020 को कोर्ट मैरिज किया था तथा गनिता अपने पति के साथ ससुराल में रहती थी | ससुर शिव कुमार साहू गनिता को आरक्षित वर्ग की आदिवासी गोंड जाति कहकर लगातार प्रताड़ित करता था | ससुर द्वारा प्रताड़ित किये जाने से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली |
