Home Latest बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल- प्रभारी मंत्री कवासी लखमा

बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल- प्रभारी मंत्री कवासी लखमा

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

धमतरी | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के द्वारा समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई महिला कांग्रेस, समस्त प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा बूथ स्तर तक देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया यह धरना प्रदर्शन कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने अपने निवास कार्यालय में किया गया जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के द्वारा कांग्रेस कार्यालय रायपुर रोड बठेना चौक में धरना प्रदर्शन किया गया

जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा शामिल हुए जहां कांग्रेसियों के द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ स्लोगन के माध्यम से विरोध जताया व मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि महंगाई ने देश के लोगों की कमर तोड़ दी है। भाजपा शासन में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। बावजूद इसके देश के प्रधानमंत्री अच्छे दिनों की बात कर देश के लोगों को धोखा दे रहे हैं। महंगाई से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

सब्जी, आटा, तेल सहित अन्य जरूरी वस्तुएं लोगों की पहुंच से दूर होते जा रही है। यह पहला मौका है जब पेट्रोल सौ के पार पहुंच गया है। बावजूद इसके भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। कहा देश में अमीरों का खजाना भरता जा रहा है। लेकिन देश के मुखिया को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मोदी ने अच्छे दिनों की बात कर चुनाव लड़ा और जीता। लेकिन उन्हें यह गंभीरता से समझना चाहिए कि क्या आम लोगों के अच्छे दिन आए। कहा भाजपा सरकार को देश की जनता को धोखा दे रही। अब देश की जनता उसे इसका करारा जवाब देगी। भाजपा सरकार में मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर निशाना साधते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा नेता महंगाई बढ़ने पर खाना-पीना छोड़ने की बात कह कर आम जनता खासकर गरीबों की मजबूरी पर भद्दा अशोभनीय तंज कस रहे हैं। भाजपा अपने ही बुने जाल में फंसती जा रही है बढ़ती महंगाई पर आम जनता को हो रही परेशानी को कांग्रेस पार्टी द्वारा उजागर करने पर आज भारतीय जनता पार्टी को बड़ी तकलीफ हो रही है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव काफी कम हो गए हैं। इसके बावजूद देश में पेट्रों उत्पादों के रेट आसमान को छू रहे हैं। इन रेटों में रिकार्ड तोड़ वृद्धि हुई है। महापौर विजय देवांगन ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों के रेट बढ़ने का प्रभाव हर वर्ग पर पड़ रहा है। इसकी वजह से महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। देश के किसान त्रस्त है कृषि कार्य करना मुश्किल हो गया है खाद बीज सहित सभी के मूल्यों में बेहताशा वृद्धि हुई है। पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी और एक साल से कोरोना के प्रभाव की वजह से जनता पहले से त्रस्त है। अब सरकार की अनदेखी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष कांती सोनवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर ने भी केंद्र सरकार के विरोध में जमकर हल्ला बोला व बढ़ती महंगाई का विरोध किया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष कांती सोनवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर, जिला महामंत्री आलोक जाधव, कोषाध्यक्ष सलीम रोकड़िया, ब्लॉक अध्यक्ष इस्वर देवांगन, आकाश गोलछा, हरमिंदर छबड़ा, सुमन साहू, आशीष थिटे, राजेश चन्द्राकर, असरफ रोकड़िया, राजेश ठाकुर, केन्द्र कुमार पेन्दरिया, गिरीश साहू, तोषन साहू, योगेश शर्मा, संदीप ध्रुव, गीतराम सिन्हा, हेमन्त सिन्हा, अम्बर चन्द्राकर, तरुण रॉय, शान्ति सपहा, भागी निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Exit mobile version