Home Uncategorized बटंची चाकू रखकर डराते धमकाते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

बटंची चाकू रखकर डराते धमकाते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

पेट्रोलिंग दौरान मुखबिर सूचना पर बटंची चाकू रखकर डराते धमकाते हुए 01 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही

धमतरी | पुलिस अधीक्षक  बी.पी. राजभानु द्वारा त्यौहार के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी थाना व चौकी प्रभारियों को आसूचना तंत्र मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी के दिशा निर्देश में शहर में शांति एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना क्षेत्रांतर्गत सतत पेट्रोलिंग करते हुए निगाह रखने व किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  08 नवम्बर  के सुबह करीबन 09.15 बजे थाना कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग को मुखबिर से सूचना मिली कि विंध्यवासिनी वार्ड सिटी पार्क के सामने धमतरी में एक व्यक्ति धारदार लोहे का बड़ा चाकू लेकर लहराते हुए लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए लहराते व लोगों को डराते धमकाते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़कर उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम परमानंद उर्फ गोलू साहू पिता स्वर्गीय संजय साहू उम्र 19 वर्ष साकिन विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी बताया, जिसके कब्जे से तेज धारदार लोहे का एक बड़ा चाकू बरामद किया गया|

मौके पर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम- परमानंद उर्फ गोलू साहू पिता स्वर्गीय संजय साहू उम्र 19 वर्ष साकिन विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी

Exit mobile version