Home Uncategorized बटंची चाकू दिखाकर लोगों को डराने धमकाने वाला हिस्ट्रीशीटर पुलिस के हत्थे...

बटंची चाकू दिखाकर लोगों को डराने धमकाने वाला हिस्ट्रीशीटर पुलिस के हत्थे चढ़ा

धमतरी | पुलिस अधीक्षक  बी.पी. राजभानु ने त्यौहार के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी के दिशा – निर्देश में शहर में शांति एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना क्षेत्रांतर्गत सतत पेट्रोलिंग की  जा रही है|

इसी दरमियान 3 नवम्बर की रात्रि करीबन 9.30 बजे थाना कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग को मुखबिर से सूचना मिली कि बांसपारा वार्ड में सुलभ शौचालय के पास थाना क्षेत्र का सक्रिय बदमाश सौरभ सोनी पिता नरेंद्र सोनी उम्र 20 वर्ष आमातालाब रोड निवासी बटंची चाकू लेकर लहराते हुए लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पेट्रोलिंग स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए सौरभ सोनी को स्प्रिंगदार बटंची चाकू के साथ गिरफ्तार किया | उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई | 

 

Exit mobile version