Home Uncategorized  बगौद में हालरमील एवं डेली नीड्स दुकान से सामान और रकम उड़ाने...

 बगौद में हालरमील एवं डेली नीड्स दुकान से सामान और रकम उड़ाने वाले पकड़े गये 

कुरुद पुलिस की कार्यवाही

कुरूद | थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बगौद निवासी भीषम चंद्राकर पिता स्वर्गीय नोहर सिंह के हालरमील एवं डेली नीड्स दुकान में  चोरी करने वाले चार आरोपी को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस न  बताया कि  21 अगस्त की दरमियानी रात्रि कोई अज्ञात चोर अंदर घुसकर सामान एवं नकदी रकम 2000 की चोरी कर ली थी |  रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 457, 380 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोद बी.पी. राजभानु को संपत्ति संबंधी उक्त अपराध की सूचना मिलने पर चोरी गए माल मशरूका एवं अज्ञात आरोपी की जल्द से जल्द पता तलाश कर वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कुरुद को निर्देशित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कुरुद गगन वाजपेई के नेतृत्व में घटनास्थल व उसके आसपास उपलब्ध साक्ष्यों के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों को एकत्रित कर आरोपियों की संख्या दो या दो से अधिक होने के संदेह के आधार पर पतासाजी करते हुए मुखबिरो का जाल फैलाया गया।  मुखबिर की  सूचना पर संदेही आरोपियों के  घर में दबिश देकर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया| आरोपी मनीष पटेल एवं रूपेंद्र दास ने अपने दो अन्य साथी गोपलाल  निषाद एवं अंकेश्वर कुमार के साथ दुकान अंदर घुसकर चोरी करना एवं रुपए को आपस में बटवारा करना स्वीकार किया | आरोपियों की निशानदेही पर उसके दो अन्य साथी गोपलाल निषाद एवं अंकेश्वर कुमार को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सीढ़ी, लोहे का कटर व मोटरसाइकिल बरामद की गई | चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

 

Exit mobile version