Home Uncategorized बकरा चोरी कर भागते दो आरोपी रंगे हाथ पकड़ाए

बकरा चोरी कर भागते दो आरोपी रंगे हाथ पकड़ाए

बकरा चोरी कर भागते दो आरोपी रंगे हाथ पकड़ाए अजमेरी नस्ल का एक कीमती बकरा आरोपियों से बरामद, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल की गई जप्त 02 आरोपी गिरफ्तार, थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही

धमतरी |  कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति बनिया पारा दीवान बाड़ा के पास से एक बकरा को उठाकर काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल में भाग रहे हैं। उक्त सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर वार्डवासियों के सहयोग से बकरा चोरी करने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ किये। आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद सफी उर्फ लल्लू पिता मोहम्मद इशाक उम्र 46 वर्ष एवं ओम प्रकाश वर्मा उर्फ मूलचंद पिता स्वर्गीय खेमू वर्मा उम्र 28 वर्ष दोनों निवासी रूआबांधा बस्ती आजाद चौक मस्जिद के पास दुर्ग जिला दुर्ग बताएं। जिनके कब्जे से एक अजमेरी नस्ल का लाल काला सफेद चितकबरा बकरा कीमती ₹45000/- एवं आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 एडी 8792 कीमती ₹55000/- को जप्त कर धारा 379, 34 भादवि के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिन्हें न्यायिक रिमांड हेतु आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम- 01. मोहम्मद सफी उर्फ लल्लू पिता मोहम्मद इशाक उम्र 46 वर्ष
02. ओम प्रकाश वर्मा उर्फ मूलचंद पिता स्वर्गीय खेमू वर्मा उम्र 28 वर्ष
दोनों निवासी रूआबांधा बस्ती आजाद चौक मस्जिद के पास दुर्ग जिला दुर्ग

Exit mobile version