
धमतरी | पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु द्वारा त्यौहार के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपराधों में लगाम लगाने, आसूचना तंत्र मजबूत करने, सतत निगरानी रखने, पेट्रोलिंग सुदृढ़ करने व मुस्तैदी पूर्वक ड्यूटी करने सख्त निर्देश दिए है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे द्वारा शहर भ्रमण करते हुए यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा का जायजा ले रही थी। मकई चौक में थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल,
यातायात प्रभारी श्रीमती सत्यकला रामटेके एवं अन्य स्टाफ को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने आवश्यक दिशा निर्देश दे रही थी। उसी दौरान रात्रि करीबन 9:30 बजे एक मोटरसाइकिल में तीन लड़के कलेश्वर रजक पिता सुभाष रजक उम्र 18 वर्ष साकिन रामसागर पारा धमतरी , जय