Home Uncategorized फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला  को अपमानित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला  को अपमानित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

धमतरी |अर्जुनी थाना क्षेत्र के एक ग्राम की प्रार्थीया ने लिखित आवेदन देकर थाना अर्जुनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति  उनके  नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी फोटो डाल कर अपमानित व बदनाम किया| रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में धारा 509ख भादवि  के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया| अपराध की सूचना पुलिस अधीक्षक  बी.पी. राजभानु को मिलने पर  उन्होंने तत्काल आरोपी को  गिरफ्तार करने निर्देशित किया |

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुनी उमेंद टंडन ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने वाले अज्ञात आरोपी की तकनीकी संसाधनों के माध्यम से पता तलाश व साक्ष्य एकत्रित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर संदेही आरोपी डेविड साहू पिता डुलेश्वर साहू उम्र 21 वर्ष साकिन अटंग थाना उतई जिला दुर्ग कोको हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई | जिस पर  उसने  अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी  को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया |

Exit mobile version