Home Latest फनी फ्रेंड्स धमतरी द्वारा आम पना सेवा — वरिष्ठजनों बिपिन दोशी एवं...

फनी फ्रेंड्स धमतरी द्वारा आम पना सेवा — वरिष्ठजनों बिपिन दोशी एवं गोपाल शर्मा की प्रेरणादायक सहभागिता

फनी फ्रेंड्स धमतरी द्वारा आम पना सेवा — वरिष्ठजनों बिपिन दोशी एवं गोपाल शर्मा की प्रेरणादायक सहभागिता , 43° तापमान में राहत की मिसाल, सैकड़ों राहगीरों को मिला शीतलता का सुकून , सौजन्यकर्ता: आम पना सेवा में सराहनीय सहयोग ,वर्षा एवं अशोक खंडेलवाल (बब्बू), पायल एवं अशोक खंडेलवाल तथा सरिता एवं कमल अग्रवाल

धमतरी | भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धमतरी का तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, ऐसे समय में राहगीरों को शीतलता और राहत प्रदान करने के उद्देश्य से Funny Friends धमतरी द्वारा सोमवार, 27 अप्रैल को “आम पना सेवा” का आयोजन किया गया। रत्नाबांधा रोड स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने, स्वर्गीय मनहर भाई सेठ की स्मृति में संचालित प्याऊ स्थल पर प्रातः 11:30 बजे से प्रारंभ यह सेवा लगभग ढाई घंटे तक सतत रूप से संचालित रही। आम, पुदीना एवं विशेष मसालों से तैयार स्वादिष्ट एवं शीतल पना सैकड़ों राहगीरों को पिलाया गया, जिससे उन्हें भीषण गर्मी में काफी राहत मिली। इस दौरान दौरान साइकिल सवार, मोटर साइकिल पर परिवार सहित यात्रा कर रहे लोग, ई-रिक्शा एवं ऑटो चालक तथा पदयात्री बड़ी संख्या में रुके और आम पना का आनंद लिया। अनेक लोगों ने इस पहल को अत्यंत राहतदायक बताते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सेवा कार्य की विशेषता यह रही कि शहर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ समाजसेवी श्री बिपिन दोशी (87 वर्ष) एवं श्री गोपाल शर्मा (82 वर्ष) ने स्वयं उपस्थित रहकर लगभग आधे घंटे तक पना वितरण में अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जो सभी के लिए प्रेरणादायक रहा। इस आयोजन में अशोक खंडेलवाल, पराग दोशी, सुमन शर्मा, राधिका जोशी, धनश्री जोशी, सुभाष मलिक, सरिता दोशी, संतोष साहू, रिज़वान अली, अविनाश एवं घनश्याम सहित अनेक सेवाभावी जनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। Funny Friends धमतरी के सदस्यों द्वारा द्वारा प्रत्येक वर्ष ग्रीष्म ऋतु में 3-4 बार इस प्रकार के सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं, जिससे आमजन को गर्मी में राहत देने का प्रयास किया जाता है।

Exit mobile version