Home Uncategorized प्लास्टिक की बोरी में शराब की सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार, 19 नग देशी...

प्लास्टिक की बोरी में शराब की सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार, 19 नग देशी मसाला पौवा जब्त

मगरलोड| मगरलोड पुलिस ने 19 नग देशी मसाला पौवा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है| विवेचना अधिकारी प्रधान आरक्षक खिनेश साहू ने बताया कि शुक्रवार की रात मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि मगरलोड के शीतला मन्दिर नाला मार्ग के पास कोई व्यक्ति अवैध रूप से शराब ले जा रहा है ।

नाला के पास अजय कुमार साहू पिता शंकर साहू हसदा नंबर एक के  कब्जे से प्लास्टिक बोरी में अवैध रूप से 19 नग देशी मसाला पौवा कीमत 1710 रूपये बरामद  किया । आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट 34 (1)अ  के तहत कार्यवाही की गई।

Exit mobile version