Home Latest प्रभु श्री राम हमारे आदर्श है – कविता योगेश बाबर

प्रभु श्री राम हमारे आदर्श है – कविता योगेश बाबर

धमतरी | नवजागरण गणेशोत्सव समिति डोड़की एवं सिद्धि विनायक गणेश उत्सव समिति श्याम तराई के तत्वाधान में राम धूनी एवं मानस गान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर उपस्थित हुई उक्त ग्रामों में गणेश जी महाराज की स्थापना के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती बाबर ने क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से श्री राम चंद्र जी की लीला का जीवन दर्शन लोगों को देखने को मिलता है|

प्रभु श्री राम चंद्र जी भगवान ने अपना सम्पूर्ण जीवन त्याग तपस्या और बलिदान करते हुए पिता के आदेश के पालन करते हुए 14 वर्षों तक वनवास काल का जीवन काटा तभी वो मर्यादा पुरुषोत्तम राम कह लाये हमें उनके जीवन दर्शन से शिक्षा लेकर अपने धर्म का पालन करते हुए जीवन जीना चाहिए जिससे की जो ये हमें मानव रूपी जीवन प्राप्त हुआ है वह सफल हो सके कार्यक्रम के इस अवसर पर श्रीमती मनीषा साहू जनपद सदस्य  प्रदीप कुमार सिन्हा सरपंच  निरंजन साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष साहू समाज  लक्ष्मीकांत साहू पूर्व जनपद सदस्य घासी राम साहू  कांशी राम साहू संतोष सिन्हा कमाल सिन्हा एवं बड़ी संख्या में आयोजन समिति के समस्त सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे

Exit mobile version