Home Latest प्रधानमंत्री के मन की बात के लिए मंडलवार प्रभारियों को मिली...

प्रधानमंत्री के मन की बात के लिए मंडलवार प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

धमतरी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात की समस्त देशवासियों को प्रतीक्षा रहती है। देश की जनता प्रधानमंत्री जी को सुनना चाहती है। यह कार्यक्रम देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे, इसकी तैयारी धमतरी जिला के भाजपा ने  मंडलवारकर ली है।

देश हित में निर्णय एवं जनता से जुड़ने के आशय से “मन की बात” कार्यक्रम आयोजित की जाती है। प्रधानमंत्री जी की मन की बात जन-जन तक पहुँचे इसके लिए धमतरी जिला के भाजपा अध्यक्ष श्री ठाकुर शशि पवार जी के अनुशंसा पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक श्री प्रीतेश गांधी जी ने मंडलवार तैयारिया कर ली है। जिसके अंतर्गत धमतरी शहर मंडल से श्री नील पटेल जी, आमदी मंडल से श्री डोमार साहू जी, भोथली मंडल से संबलपुर के श्री आनंद स्वरूप जी, कुरूद मंडल से भोथली के श्री योगेश साहू जी, सिर्री मंडल से परसट्टी के श्री देवेंद्र साहू जी, भखारा मंडल से श्री गौतम जैन जी, मेघा मंडल से श्री योगेश्वर साहू जी, मगरलोड मंडल से कपालफोड़ी के श्री जीवराखन साहू जी, नगरी मंडल से श्री हरिश सार्वा जी, बेलरगांव मंडल से श्री हुमित लिमजा जी एवं कुकरेल मंडल से बगरूमनाला के श्री महेश गोटा जी को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

Exit mobile version