Home प्रदर्शन प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी सहित दस सूत्रीय मांग को लेकर कुकरेल में धरना-...

प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी सहित दस सूत्रीय मांग को लेकर कुकरेल में धरना- प्रदर्शन 

धमतरी | प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के साथ बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव ने जनआन्दोलन महिला संघर्ष समिति व जनआन्दोलन संघर्ष समिति उप तहसील कुकरेल के बैनरतले आदिवासी विकासखण्ड नगरी के कुकरेल बस स्टैण्ड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम दस सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी, महिला स्व-सहायता समूहों के 50 हजार रूपए की कर्जमाफी, मितानिन बहनों का मानदेय पन्द्रह सौ रुपए से बढ़ाकर पांच हजार रुपए करने, बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने, वनभूमि में काबिज गरीब किसानों को जमीन का पट्टा, उपतहसील कुकरेल को पूर्ण तहसील व विकासखण्ड बनाने, ग्राम सलोनी, कुकरेल, कौहाबाहरा (दुगली), गट्टासिल्ली में छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए कालेज की मांग, ग्राम पंचायत सलोनी, कुकरेल, कौहाबाहरा (दुगली) में फ्रुट पार्क खोलने की मांग की। ज्ञात  हो कि जन आन्दोलन महिला संघर्ष समिति व जन आन्दोलन संघर्ष समिति उप तहसील कुकरेल के बैनरतले क्षेत्र के सलोनी, छुही, साल्हेभाट, दरगहन ,मोहलाई, सियादेही, माकरदोना, कुकरेल, बांसपारा, सिरौद, कांटाकुर्रीडीह, छलकनी, कोटरवाही, दुगली, गेदरा, चनागांव, सांकरा चिंवर्री, गट्टासिल्ली, बनरौद से लगभग हजारों महिला-पुरूष पहुंचे थे। बस स्टैण्ड में धरना प्रदर्शन कर अनिता ध्रुव संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं के नारों के साथ उप तहसील कार्यालय तक काफिला  पहुंचाऔर नायब तहसीलदारको ज्ञापन सौपा गया| मौके पर जिला पंचायत सदस्य व जन आन्दोलन महिला संघर्ष की अध्यक्ष अनिता ध्रुव, कोषाध्यक्ष माधुरी दीवान, उपाध्यक्ष केशरबाई साहू, बिंदेशवरी मंडावी, केकती बाई कतलाम, कार्यकारिणी सदस्य नेमीनबाई ध्रुव, रेवतीबाई साहू, शांति बाई ध्रुव, यशोदाबाई ध्रुव, रामकली कंवर, हितेशवरी ध्रुव, सुदेशनी बाई नेताम, लता बाई साहू, लक्ष्मीबाई ध्रुव, धनेश्वरी नेताम, अमेरिका बाई, सुनीता कतलाम, राजकुमारी ध्रुव, पदमबाई कंवर तथा जन आन्दोलन संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजय यादव, सचिव नरेन्द्र कुमार ध्रुव, उपाध्यक्ष द्रोण कुमार ध्रुव, विजय ध्रुव , कोषाध्यक्ष नरेश कुमार दीवान, संरक्षक मोक्ष साहू, कार्यकारिणी सदस्य भगवान सिन्हा, अवधराम साहू, लोमेश यादव, बिंझवार ठाकुर, रंजनराम, कीर्तन साहू, कोमल दास मानिकपुरी, महेश ध्रुव, छन्नू राम साहू, दीपक कौशिक मौजूद थे | धरना प्रदर्शन को समर्थन देने भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष व रामसागर पारा धमतरी की पार्षद श्यामा साहू, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष चित्ररेखा निर्मलकर, सुशीला तिवारी पार्षद विवेकानंद वार्ड भी पहुंची थी |

Exit mobile version