Home Latest प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा का भिलाई आगमन पर जोशीला स्वागत किया गया

प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा का भिलाई आगमन पर जोशीला स्वागत किया गया

धमतरी/भिलाई l भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा का भिलाई आगमन पर जोशीला स्वागत किया गया भिलाई सेक्टर वन स्थित भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू के निवास पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में सामाजिक लोगों के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी साल श्रीफल एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय रायपुर प्रथम बार जाते वक्त भिलाई पहुंचे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार प्रदेश में बढ़ रहा है भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर आने वाले दिनों में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में बैठे हुई सरकार हर वर्ग को जगह है |

लेकिन भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग को देश में आरक्षण देने का काम किए हैं लेकिन इस प्रदेश में बैठी सरकार आरक्षण को अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था लेकिन देने के लिए आनाकानी कर रही है अगर सरकार की मंशा रहती तो कैबिनेट की बैठक में पास कर आरक्षण देने का मार्ग प्रशस्त करते ,लेकिन जानबूझकर हाईकोर्ट में केवीवेट लगाकर आरक्षण को रोकने का प्रयास कर रहे हैं और इसी के सरकार का लाभ ले रहे हैं उस व्यक्ति के माध्यम से हाई कोर्ट में स्टे लिया गया है सरकार की मंशा इससे साफ जाहिर होता है कि वह पिछड़ा वर्ग समाज को लाभ देने के पक्ष में नहीं है इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष खिलावन साहू प्रदेश राइट मीडिया प्रभारी छगन साहू मोहन देवांगन विनोद प्रसाद गुप्ता रमेश कुमार सूरज साहू राघवेंद्र साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे |

Exit mobile version