Home Latest पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने हरी झंडी दिखाकर मैराथान का ...

पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने हरी झंडी दिखाकर मैराथान का किया आरम्भ

धमतरी | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन धमतरी द्वारा आयोजित दौड़ेगा धमतरी बेटियां भरेगी उड़ान कार्यक्रम के तहत आयोजित मैराथान में शामिल होकर पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने हरी झंडी दिखाकर मैराथान का आरम्भ करते हुए मैराथन में दौड़ लगा रहे सभी का हौसला अफजाई किए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ प्रकाश गोलछा, नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, पार्षद धनीराम सोनकर, सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, भाजपा जिला महामंत्री अविनाश दुबे, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, पार्षद सुशीला तिवारी पार्षद श्यामा साहू, पार्षद मिथलेश सिन्हा भागवत यादव, पूर्व पार्षद अशोक सिन्हा, भाजपा जिला मंत्री बिथिका विश्वास, शहर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रितिका यादव, ईश्वरी ध्रुव, सरोज देवांगन, लुकेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version