रायपुर। अजीत जोगी का 74 साल की उम्र में आज निधन हो गया। 20 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली। कल उनका अंतिम संस्कार गौरेला में किया जायेगा। इससे पहले सागौन बंगला में उनका शव ले जाया जायेगा और आम लोगों के दर्शनार्थ रखा जायेगा। रात 9 बजे तक उनका अंतिम दर्शन किया जा सकेगा।अजीत जोगी का पार्थिव शरीर उसके बाद बिलासपुर ले जाया जायेगा, वहां मरवाही सदन में उनका पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा, उसके बाद उनका पार्थिव शरीर रतनपुर-कोटा के रास्ते अपने पैतृक गांव के लिए रवाना होगा। कल दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।