Home Latest पुलिस नियंत्रण कक्ष पहुंचकर जवानों को बांटी निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां

पुलिस नियंत्रण कक्ष पहुंचकर जवानों को बांटी निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां

धमतरी । डॉक्टर भूपेंद्र साहू द्वारा पुलिस जवानों की सुरक्षा हेतु अपने क्लीनिक में होम्योपैथिक दवाई तैयार कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे से चर्चा कर आज पुलिस नियंत्रण कक्ष पहुंचकर जवानों को निशुल्क दवाइयां वितरित की तथा उन्होंने यह भी कहा कि जो जवान दवाई प्राप्त करने से वंचित रह गए हैं उनके

लक्ष्मी निवास धमतरी के पास स्थित क्लीनिक में आकर दवाईयां प्राप्त कर सकते हैं। डॉक्टर भूपेंद्र साहू के इस सराहनीय प्रयास की धमतरी पुलिस ने प्रशंसा की है और जवानों को निशुल्क दवाई वितरित करने के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किए हैं। आपको ये भी बता दे कि डॉक्टर भूपेंद्र साहू धमतरी से प्रकाशित होने वाले सांध्य दैनिक अखबार प्रखर समाचार में पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं भी दे रहे है ।

Exit mobile version