पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर बिरेझर पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत घूमा में गाँव के समस्या निवारण के लिए लगाया गया चलित थाना
घूमा के ग्रामवासियों को सायबर अपराध, नवीन कानून एवं महिला संबंधी अपराध एवं पॉक्सो एक्ट के संबंध में दी गई जानकारी
धमतरी | पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी. कुरूद के.के.वाजपेयी के नेतृत्व में चौकी पुलिस बिरेझर द्वारा ग्राम घूमा के ग्राम पंचायत भवन में गाँव के समस्या निवारण के लिए चलित थाना लगाया गया था। ग्राम घूमा में चलित थाना लगाकर समस्या के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अधिक संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
