Home Latest पुलिस कप्तान स्वयं निकले शहर का जायजा लेने,शहर में पैदल भ्रमण कर...

पुलिस कप्तान स्वयं निकले शहर का जायजा लेने,शहर में पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी यातायात, सहित थाना प्रभारी,यातायात प्रभारी भी रहे,शहर में पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, दिए सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश

धमतरी । पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर  द्वारा स्वयं शहर का जायजा लेने मकई चौक पहुंचे जहाँ पर डीएसपी.यातायात एवं डीएसपी. मुख्यालय,यातायात प्रभारी, थाना प्रभारी कोतवाली, अर्जुनी, रुद्री प्रभारी को यह भी को निर्देश भी दिया गया पुलिस के कार्यशैली से पुलिस के प्रति अपराधियों के मन में भय हो एवं आम जनता के मन में भरोसा बढ़े।

मकई चौक से सदर बाजार होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर तक पुलिस अधीक्षक के साथ आला अधिकारियों ने पैदल पेट्रोलिंग किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लगातार पैदल पेट्रोलिंग, पेट्रोलिंग करने के भी निर्देश दिया गया।
धमतरी शहर में पुलिस की सूचना तंत्र को भी पेट्रोलिंग कर मजबूत करने के निर्देश दिया गया।

आज के पैदल पेट्रोलिंग में पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में डीएसपी श्रीमती सारिका वैद्य एवं डीएसपी यातायात श्री मणीशंकर चन्द्रा,एवं यातायात प्रभारी के.देव राजू, थाना प्रभारी कोतवाली,थाना प्रभारी अर्जुनी,थाना प्रभारी रूद्री सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी साथ रहे।

Exit mobile version