Home Latest पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा किया गया थाना भखारा का आकस्मिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा किया गया थाना भखारा का आकस्मिक निरीक्षण

इस दौरान एसपी महोदय ने लंबित अपराध, लंबित मर्ग ,लंबित शिकायत,लंबित संमंस वारंट का किए निरीक्षण एवं समय पर निराकरण के दिये निर्देश 

कल शाम को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा, थाना भखारा पहुंचकर थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

धमतरी | पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार सभी थानाओं में स्वयं जाकर आकस्मिक निरीक्षण कर लंबित मामलों की समीक्षा कर तत्काल निराकरण के निर्देश दिये है।
थाना भखारा परिसर का निरीक्षण कर वहां रखी सामग्रियों को देखा गया एवं साफ सफाई रखने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान थाना में आने वाले फरियादी एवं शिकायत कर्ताओं से शालीनता पूर्ण व्यवहार किये जाने एवं उनकी समस्याओं कायथोचित निराकरण के निर्देश दिये ।

उल्लेखनीय है पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा क्राइम मीटिंग में भी सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि स्वयं थाना आकर पेंडिंग अपराध, शिकायत एवं अन्य पेंडिंग रजिस्टरों का निरीक्षण करूँगा।

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान निरीक्षक शंकर लाल नवरतन एवं थाना भखारा के अधिकारी – कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version