Home Latest पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा मकई चौक पहुचकर किये यातायात व्यवस्था का निरीक्षण...

पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा मकई चौक पहुचकर किये यातायात व्यवस्था का निरीक्षण बाद किए थाना सिटी कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण

धमतरी | इस दौरान एसपी ने लंबित अपराध, लंबित मर्ग ,लंबित शिकायत,लंबित संमंस वारंट का किए निरीक्षण एवं समय पर निराकरण के दिये निर्देश लंबित संमंस वारंट पर तत्काल कार्यवाही के लिये दिए सख्त निर्देश,शाम को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा मकई चौक पहुंचकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं आस पास के व्यापारियों से भी चर्चा कर उनसे सुझाव भी लिया गया, जिसके बाद सीधे थाना कोतवाली पहुंचकर थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

थाना के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान लंबित अपराध,लंबित मर्ग ,लंबित शिकायत,लंबित चालान,लंबित संमस वारंट का निरीक्षण किये, संमंस वारंट रजिस्टर का अवलोकन कर पेंडेंसी पर पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल तामिली कराने के सख्त निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा क्राइम मीटिंग में भी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि स्वयं थाना आकर पेंडिंग अपराध, शिकायत एवं अन्य पेंडिंग रजिस्टरों का निरीक्षण करूँगा।
लगातार सभी थानाओं में स्वयं जाकर आकस्मिक निरीक्षण कर लंबित मामलों की समीक्षा कर तत्काल निराकरण के निर्देश दिये है, थाना सिटी कोतवाली परिसर का निरीक्षण कर वहां रखी सामग्रियों को देखा गया एवं साफ सफाई रखने के निर्देश भी दिए गए, इस दौरान थाना में आने वाले फरियादी एवं शिकायत कर्ताओं से शालीनता पूर्ण व्यवहार किये जाने एवं उनकी समस्याओं कायथोचित निराकरण के निर्देश दिये ।

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान निरीक्षक शेर सिंह बंदे एवं थाना प्रभारी अर्जुनी श्री गगन वाजपेई, एवं थाना सिटी कोतवाली धमतरी के अधिकारी – कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version