Home Local पुलिस अधिकारियों ने सरहदी क्षेत्रों का भ्रमण किया

पुलिस अधिकारियों ने सरहदी क्षेत्रों का भ्रमण किया

धमतरी | पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे स्पंदन अभियान के तहत अधीनस्थ जवानों से मिलकर उनसे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं का उचित निराकरण किया जा रहा है| इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानू ने अधीनस्थ राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों के साथ सरहदी क्षेत्रों का भ्रमण किया| एक बस में  सवार होकर पुलिस अधीक्षक के साथ इकाई के सभी पुलिस अधिकारियों ने सरहदी क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा  समसामयिक अड़चनों को आपस में सुलझाने हेतु पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया एवं अपने अनुभव को साझा भी किया।

Exit mobile version