Home Uncategorized पिता ने की अपने नाबालिग बेटे की हत्या

पिता ने की अपने नाबालिग बेटे की हत्या

धमतरी ।ऐसा कैसे हो सकता है एकाएक  विश्वास नहीं किया जा सकता पर विश्वास करना पड़ रहा है थाना मगरलोड के ग्राम करेली बड़ी के ग्राम भेंडरी से ये खबर आ रही है सूत्रों से मिली खबर के अनुसार पिता  ने अपने पुत्र की हत्या कर दी और लाश को अपने घर में छिपाकर रख दिया । सोमवार को मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करेली बड़ी के ग्राम भेंडरी से यह मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि पानी मांगे जाने एवं नहीं देने पर पिता ने अपने ही पुत्र की हत्या कर दी। फिर लाश को छिपा कर घर में ही रख दिया था। जब बालक को ढूंढा गया तब हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पिता को हिरासत में लेकर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।

बताया गया कि ग्रामीण परमेश्वर साहू ने अपने 13 वर्षीय पुत्र सागर साहू की हत्या कर दी। घटना की वजह बताई जा रही कि पिता ने पुत्र से एक गिलास पानी मांगा, नहीं देने पर दोनों में कुछ कहासुनी हो गई थी। इस बात से गुस्साये पिता ने अपने ही बच्चे को जान से मार दिया। पश्चात उसके शव को घर में ही छिपा कर रख दिया था। जब उसकी तलाश अन्य परिजनों ने की तब इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। बहरहाल इस सम्बंध में एएसपी मनीषा ठाकुर ने कहा की पिता ने पुत्र की हत्या कर दी है। पुलिस पिता को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Exit mobile version