पार्टी को मजबूत कर बूथ सेना का निर्माण करना ही कार्यकर्ता का प्रमुख दायित्व – रंजना साहू

174

कार्य विस्तार योजना के तहत विधायक पहुंची जय मां कर्मा गोकुलपुर महात्मा गांधी वार्ड शक्ति केंद्र में

धमतरी | भारतीय जनता पार्टी द्वारा वृहद रूप से कार्यविस्तार योजना चला कर बूथ को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है,जिसमें धमतरी भाजपा द्वारा भी उक्त अभियान में पार्टी को मजबूती देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। धमतरी के गोकुलपुर वार्ड में माँ कर्मा माता शक्तिकेन्द्र अंतर्गत गोकुलपुर महात्मागांधी वार्ड की विस्तार बैठक में धमतरी विधायक रंजना साहू उपस्थित हुई,कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रंजना साहू ने कहा प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता को विस्तार योजना में अपनी भूमिका निभाना और बूथ की सेना का निर्माण करते हुए बूथ को मजबूती प्रदान करना ही उसका प्रमुख दायित्व है,बूथ को सशक्त बनाने की दिशा में बूथों में महिलाओं, युवाओं और किसानों से पृथक-पृथक भेंट कर चर्चा की साथ ही उनसे लोगों को पार्टी से जोड़ने को कहा वहीं केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए आमजन को सभी योजनाओं का लाभ मिले ऐसी बात कही गई।

विधायक श्रीमती साहू ने आगे कहा इस सरकार के पास बताने के लिए कोई भी कार्य नहीं है,यह मुफ्त गैस कनेक्शन नहीं देने वाली, प्रधानमंत्री आवास योजना के 18 लाख मकान छीनने वाली और वायदे कर के महिला स्वसहायता समूह का कर्जा माफ नहीं करने वाली, मितानिनों और आंगनबाड़ी की महिलाओं का मानदेय नहीं बढ़ाने वाली सरकार है। वहीं मोदी सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। देश आज़ादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है और आज देश मोदी सरकार के 8 साल सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को भी मना रहा है,सेवा सुशासन और गरीब कल्याण ये मोदी सरकार के काम करने का तरीका है ये मोदी सरकार की आत्मा है। राष्ट्र प्रथम के दृष्टिकोण से कार्य कर रही मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास सबके साथ के साथ जनभागीदारी की नई इबारत लिखते हुए सबके प्रयास तक पहुंच चुकी है जिनकी बातों को हमें घर घर तक पहुंचाना है।
उक्त अवसर पर समस्त कार्यकर्ताओं को शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, स्वच्छता प्रमुख शिवदत्त उपाध्याय, विस्तारक अनीता यादव ने कार्यकर्ताओं को बुथ के समस्त नियमावली एवं बुथ कार्यो की विस्तृत जानकारी दिए। इस अवसर पर बैठक में साइबर विस्तारक नीरज साहू, महेश राम, विनोद पांडेय, लेख राम नेताम, झम्मन साहू, इंद्रजीत सोनकर, ईश्वर सोनकर पार्षद, राम कुमार नेताम, सालिक ध्रुव, श्रीराम यादव, छोटे लाल सोनकर, बेदराम यादव, नेहरू यादव, विष्णू, पुनीत राम नेताम, दशरथ सोनकर, हरिश्चंद्र सोनकर, सान्ता यादव, राम कुमार सोनी, प्रभा ढीमर, गणेश यादव, बबली यादव, देवश्री गोड़, अनुसूईया ध्रुव, सुनैना यादव, बिसाहीन साहू, उषा ढीमर, धनेश्वरी ध्रुव, उमेश सोनकर, विक्की सोनकर, इंदरा ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।