Home Local पांच कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अम्बेडकर वार्ड को किया सेनेटाईज

पांच कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अम्बेडकर वार्ड को किया सेनेटाईज

पार्षद राजेंद्र शर्मा ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की 

धमतरी| निगम क्षेत्र के अनेक वार्ड में कोरोना तेजी से अपना पैर पसार रहा है |अंबेडकर वार्ड में पांच संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि होने के बाद नगर निगम की टीम ने श्रद्धा नगर का सेनेटाईज किया | नगर निगम के पूर्व सभापति एवं वार्ड पार्षद राजेंद्र शर्मा ने लोगों को मास्क तथा सेनेटराईज का वितरण किया | उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव का एकमात्र उपाय सावधानी हैं और इसके लिए जन जागरूकता एवं जन सहभागिता अति आवश्यक है|  इस अवसर पर कुलेश सोनी, मुकेश शर्मा सहित वार्डवासी पस्थित  थे |

Exit mobile version