Home Latest पशु मालिकों से अपील पशु को खुले में ना छोड़े

पशु मालिकों से अपील पशु को खुले में ना छोड़े

निगम पशु पकड़ने लगातार चला रहा है अभियान, 3 दिन में पकड़े गये 60 बेसहारा पशु आगे भी कार्यवाही रहेगी जारी, प्रत्येक रात्रि को पशु पकड़ने निकल रही निगम की टीम, पशु पकड़ने के लिए कर्मचारियों को मिला ड्रेस कोड

धमतरी | नगर निगम को कैचर टीम द्वारा निरंतर अभियान चलाकर रात में विभिन्न मार्गो में मवेशियों को पकड़ने के साथ-साथ मुख्य मार्गो से हटाया जा रहा है, सभी मवेशियो के मालिकों से निगम ने अपील की है कि अपने-अपने मवेशियों को अपने घरों में बांधकर रखे सड़क पर मत छोड़े इन्हीं मवेशियों के कारण दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। पशु पकड़ने वाले कर्मचारियों को ड्रेस कोड दिया गया है, काऊ कैचर टीम के द्वारा 3 दिन में 60 बेसहारा मवेशियों को पकड़ कर अर्जुनी स्थित गोठान में रखा गया। मवेशियों की धर पकड़ की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा। सोमवार की कार्रवाई गौरव पथ, अंबेडकर चौक,पुराना बस स्टैंड, सिहावा चौक,जलाराम ग्लास तक मवेशी धर पकड़ की कार्रवाई की गई।

इस अभियान मे काऊ कैचर टीम प्रभारी चैतन्य सिंह चंदेल,श्यामू सोना,बंसी दीप,कुश नायक,निकेतन यादव,योगेश रजक,संजय यादव,अनिल चौरे,करण महार,सुरेंद्र गुप्ता, दीपक खिलाड़ी,गोपाल यादव,विश्वनाथ निर्मलकर,योगेश रंगारी,यातायात विभाग से प्रधान आरक्षक उत्तम साहू सहित निगम कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version